
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में एक किरायेदार ने पूरे मकान को ही खाक कर दिया। बारुद्ध के कारण काकोरी के जेहटा रोड स्थित मुन्ना लोधी का मकान नेस्तनाबूद हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार संजय ने अपने मकान को नासिर नाम के आदमी को किराये पर दिया था। नासिर बारुद्ध का कारोबारी था।
पुलिस का कहना है कि मकान के बेसमेंट में नासिर ने बारूद रखा था। इसी बारूद के चलते हुए विस्फोट की चपेट में आयी महिला का शरीर छिन्न—भिन्न हो गया। पड़ोस के ही रहने वाला रामशरण (40) भी इसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू करने के साथ ही फोरेंसिक टीम को भी सूचना दी। जिसके बाद फोरेंसिक टीम ने पहुंच कर बारूद के नमूने लिए हैं। इस विस्फोट के चलते कई लोग घायल भी हुए। फिलहाल जांच में जुटी पुलिस किराएदार नासिर की खोज—बीन कर रही है। चर्चा है कि मकान के अंदर पटाखा बनाया जा रहा था और इसी के बारूद के चलते विस्फोट हुआ।
