
देहरादून : दुर्घटना ने चालक-परिचालक को मौत के घाट उतार दिया, जबकि चार सवारियों को भी चोटें आई है। यह घटना हापुड़ पहले हुई जहां दिल्ली से लौट रही हल्द्वानी डिपो की बस हापुड़ से पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोडवेज की बस ( यूके 07 पीए 1518) हल्द्वानी से दिल्ली रूट पर चलती है। रविवार रात दिल्ली से सवारियां भरकर हल्द्वानी के लिए निकली थी। सिंभावली नामक जगह पर नेशनल हाईवे पर बस आगे चल रहे एक कंटेनर से भिड़े गई।
हादसे में गंभीर रूप से घायलों को कोटाबाग निवासी परिचालक भानू प्रकाश जोशी और चालक नवीन चंद्र ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
