Homeराज्यउत्तराखण्डआपके पसंद के रंग खोलेंगे आपके राज...!!

आपके पसंद के रंग खोलेंगे आपके राज…!!

रंगों की विशेषता

रंग आपके जीवन के बारे में सब कुछ बता सकते हैं। रंग आपकी पसंद आपके चरित्र, आपके स्वभाव और आपके व्यवहार के प्रतीक हैं। सामान्यत: यह माना जाता है कि दोस्तों के मामले में पसंदगी, घूमने-फिरने के स्थान पर जाने से जुड़ी पसंदगी और आप क्या खाना पसंद करते हैं, जैसी बातें आपके चरित्र की बारीकियों को खोलती है। शायद ही कभी आपने यह सुना होगा कि आपका प्रिय रंग भी आपके व्यक्तित्व की सटीक जानकारी देता है।
हो सकता है यह सब आपको महज एक मजाक लग रहा हो, लेकिन यह सच है। हम आपको बताते हैं कि कौन सा रंग आपके व्यक्तित्व को किस तरह प्रदर्शित करता है।
रंग बताते हैं व्यक्तित्व
प्रत्येक व्यक्ति को अलग-अलग रंग पसंद होते हैं, कोई गाढ़ा रंग पसंद करता है तो किसी को हल्के रंग ज्यादा अपील करते हैं। हर रंग अपने आप में खूबसूरत होता है और उन्हें पसंद करने वाला व्यक्ति भी कुछ खास होता है। चलिए आपको बताते हैं क्या खासियत होती हैं उनके भीतर।

लाल रंग
यदि आपको लाल रंग प्रिय है तो इसका अर्थ है कि आप शारीरिक रूप से काफी सक्रिय और ऊर्जावान हैं। आपके भीतर हिम्मत, शक्ति, साहस और हौसले की कोई कमी नहीं है। ऐसे लोग अपने ध्येय को स्पष्ट रखते हैं और उसे हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

गुलाबी रंग
गुलाबी रंग के चाहने वाले भीतरी तौर पर बहुत कोमल होते हैं। उन्हें अच्छा लगता है कि कोई उनसे प्यार करे, उन्हें अपना समझे, उनकी जरूरतों को पूरा करे। ये लोग दोस्ताना और संवेदनशील होने के साथ-साथ दूसरों का बहुत ध्यान रखते हैं। इनके भीतर मातृत्व का गुण होता है, ये अपने निकट लोगों को सुरक्षित देखना चाहते हैं।

सफेद रंग
बहुत साधारण और साफ-सुधरी जिंदगी जीने में विश्वास रखते हैं सफेद रंग को पसंद करने वाले लोग। इनके भीतर आत्मनियंत्रण और आत्मवविश्वास का गुण भी नैसर्गिक रूप से विद्यमान रहता है।

काला रंग
जिन लोगों को काला रंग पसंद होता है उन्हें अपने मान-सम्मान और प्रतिष्ठा से बहुत लगाव होता है। उन्हें दूसरों की तुलना में ताकतवर और स्वतंत्र रहना पसंद है। अपनी गरिमा के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ आप पसंद नहीं करते इसलिए लोगों से दूरी बनाकर रखते हैं।

ग्रे रंग
काले और सफेद रंग का मिश्रण होने की वजह से आपके भीतर दोनों रंग के लोगों की विशेषताएं मौजूद हैं। आप जिन्दगी को लेकर ना तो बहुत गंभीर हैं और ना ही बहुत लचर, इसलिए आप परेशानियों या खुशी के लम्हों को ज्यादा संजीदगी से नहीं लेते। जीवन में संतुलन और स्थिरता बनाए रखने के लिए आप कई बार समझौते कर लेते हैं। आप लोगों के बीच कभी भी आकर्षण का केन्द्र नहीं बनना चाहते।

भूरा रंग
यदि आपका प्रिय रंग भूरा है तो यह दर्शाता है कि आप बहुत ईमानदार और जमीन से जुड़े रहने वाले इंसान हैं। आपके अंदर कर्तव्यपरायणता और जिम्मेदारियों का भाव कूट-कूटकर भरा है। आप अपने परिवार के लिए ही जीते हैं।

पर्पल या बैंगनी
बहुत कम लोगों को बैंगनी रंग पसंद होता है लेकिन जिन्हें पसंद होता है वे अपने से पहले दूसरों के बारे में सोचते हैं। काफी संवेदनशील और दूसरों की भावनाओं को समझने वाले ये लोग स्वतंत्र विचारधारा वाले होते हैं, इसलिए अपने जीवन में दूसरों का हस्तक्षेप ज्यादा बर्दाश्त नहीं करते।
हरा रंग
बेहद व्यवहारिक और जमीन से जुड़े इंसान कहे जा सकते हैं आप, अगर आपका फेवरेट रंग हरा है। आप कुछ भी बिना सोचे-समझे नहीं करते और कुछ भी कहने से पहले कई बार सोचते हैं। आपका जीवन एक खुली किताब कहा जा सकता है। आपकी नैतिकता आसमान छूती है और आप अपने इन सभी गुणों को अच्छी तरह समझते हैं।

नीला रंग
आप बहुत ही रूढ़िवादी विचारधारा वाले लोग हैं। आप किसी पर बहुत ज्यादा विश्वास तब तक नहीं करते जब तक कि आप उसे अच्छी तरह जान नहीं जाते। आप अपनी जिम्मेदारियों का पालन संजीदगी से करते हैं। आप बेहद शांतिप्रिय कहे जा सकते हैं।

पीला रंग
आप मस्ती-मजाक को अपना जीवन समझते हैं और ऐसे ही दोस्तों की संगत में रहना चाहते हैं जो फन लविंग और खुशमिजाज हों। आप बिना सोचे-समझे निर्णय लेते हैं या किसी भी नतीजे पर पहुंच जाते हैं। आप हर समय कुछ ना कुछ सोचते रहते हैं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments