भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है जहाँ हर धर्म को बराबर का सम्मान दिया जाता है. धर्म का सम्मान करना या धार्मिक ग्रंथो का ज्ञान होना तो अच्छा है और विस्वास होना भी अच्छा है लेकिन जब विश्वास से अंधविश्वास की ओर कोई कदम रखता है तो अपने बुरे समय को न्योता ही देता है. जादू, टोटका , वश में करना क्या सच में ऐसा हो सकता है और क्या यह सब ठीक है. इन्सान को अपने कर्मो पर विश्वास होना अति आवश्यक है क्योंकि हमारा फल हमारे कर्मो पर ही निर्भर करता है और सफलता हमारी महेनत पर. लेकिन जब लोग बिना महेनत के ही सब कुछ पाने की लालसा मन में बना लेते हैं तो वो अधर्म की राह पर निकल पड़ते हैं और खुद ही अपना विनास बुला बैठते हैं.
ऐसा ही एक वाक्या हाल ही में हमारे सामने कुछ ऐसा ही अजीबो गरीब मामला आया है. जहाँ खिरकिया में पुलिस के हाथ एक महिला लग गई है. दरसल, ये महिला नाबालिग लड़की के साथ मिलकर लोगों कघर पोलियो के बहाने उन्हें ज़हर पिला रही थी. जिसके बाद पुलिस ने महिल, बच्ची और तांत्रिक तीनो को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस को दी गई जानकारी में महिला सुभद्राबाई ने बताया कि वह पिछले दो साल से अपने पति अशोक और पूरे परिवार को वश में करने के लिए उस तांत्रिक के पास जाया करती थी. इसका कारण पूछने पर महिला ने बताया कि वह चाहती थी कि उसका परिवार और पति अशोक उसके वश में आकर हमेशा उसकी बात माने और सुने. और उसके घर पर उसका ही राज़ चले, इसलिए वह तांत्रिक के पास जाती थी. लेकिन पुलिस के अनुसार महिला द्वारा किये गये भूते सारे कामों के बारे में वह तांत्रिक भी अनजान था.
अपने पति को वश करने से पहले उसने तांत्रिक का ये तरीका मुकेश नामक व्यक्ति पर आजमाया जो पिछले कईं वर्षों से उसके संपर्क में नहीं था. जिसके लिए सुभद्रा ने उसके घर में दाने भी फेंके थे. परंतु, कोई असर ना होने के बाद महिला ने इस घिनोनी वारदात को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार सुभद्रा पिछले दो सालों से उस तांत्रिक को मानती चली आ रही थी और अपनी हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज़ भी उई तांत्रिक से करवाया करती थी.
अभी हाल ही में सुभद्रा ने 3 वर्षीय बच्ची को पोलियो के बहाने ज़हर देकर मौत के घाट उतार दिया. महिला ने इसका कारण बच्ची के पिता को बताया जिसके सुभद्रा के साथ काफी समय से नाजायज़ संबंध चलते आ रहे थे लेकिन मुकेश द्वारा ठुकरा दीये जाने पर उसने उसकी मासूम बची को अपनी साज़िश का शिकार बना दिया और उसकी जान ले ली. पुलिस ने मामले की जानकारी पाते ही महिला सुभद्रा को एक नाबालिग लड़की के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट में भिजवा दिया जिसके बाद सुभद्रा को कोर्ट ने उम्र कैद जबकि नाबालिग को समप्रेषण गृह में भिजवा दिया है. फिलहाल, पुलिस उस तांत्रिक से पूछताछ कर रही है और जल्द ही उसको भी न्यालय में पेश करने वाली है.
