Homeराज्यउत्तराखण्डब्रेकिंग: पटवारी/लेखपाल भर्ती परीक्षा धांधली मामले एसआईटी ने की 13वीं गिरफ़्तारी, मुख्य...

ब्रेकिंग: पटवारी/लेखपाल भर्ती परीक्षा धांधली मामले एसआईटी ने की 13वीं गिरफ़्तारी, मुख्य अभियुक्त संजीव दुबे का मामा गिरफ्तार।

हरिद्वार – एसएसपी अजय सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में पटवारी/लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा में धांधली के सम्बन्ध दर्ज मुकदमे में एसआईटी के हाथ एक और सफलता हाथ लगी। एसआईटी द्वारा अभी तक 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जिस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एसआईटी ने विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त सुरेश उर्फ मनत्तू को हरिद्वार से दबोचा गया।

अभियुक्त सुरेश उक्त प्रकरण के मुख्य अभियुक्त संजीव दुबे का “मामा” है जिसके द्वारा मोटी रकम के लालच में बिहारीगढ़ स्थित रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को पटवारी परीक्षा का पेपर पढ़वाने और उनकी निगरानी करने के लिए 20 हजार रुपए एडवांस लिए गए थे। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सुरेश उर्फ मनत्तू पुत्र किशना निवासी ग्राम नलहेडा, सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र करीब 35 वर्ष है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments