Homeएक्सलूसिवआखिर कैसे हुई एक 11 साल की लड़की प्रेग्नेंट, क्या है मामला...

आखिर कैसे हुई एक 11 साल की लड़की प्रेग्नेंट, क्या है मामला जानने के लिए पढ़े?

फेसबुक का जमाना है, कुछ भी उनिक दिखे, तुरंत वायरल हो जाता है. इस फोटो में है एक 11 साल की बच्ची और उसके साथ एक आदमी. फैलाने वाले बताते हैं कि ये इस लड़की का पति है. कई सारी फोटोज हैं अलग अलग पोज में. एक फोटो में लड़की के हाथ में अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट है. खबर के अनुसार लड़की 7 महीने की प्रेगनेंट है.

जॉर्डन में ओमरान अलाली नाम के आदमी ने ये फोटो सबसे पहले फेसबुक पर डाली थी. उसके बाद शेयर होने लगी और बुरे कमैंट्स पड़ने लगे .फिर फेसबुक ने मामले की नजाकत को पकड़ा और पोस्ट गायब कर दिया , पर खबर तो फ़ैल गयी .

ये लड़की कौन है. ये आदमी इसका हसबैंड ही है या कोई और. इसके अल्ट्रा साउंड की रिपोर्ट का मसला क्या है, अभी कुछ पक्का नहीं. पूरी जानकारी अभी मिली नहीं है. लेकिन लोग इस तस्वीर और कैप्शन को देख कर गुस्साए हैं.

जॉर्डन में चाइल्ड मैरिज पिछले डेढ़ साल में दोगुना बढ़ गया है. क्योंकि वहां चाइल्ड मैरिज पर कोई कानून नहीं है. एक कारण ये भी हो सकता है की वह बसे ज्यादातर लोग सीरिया के रिफ्यूजी है, जो ISIS की उठापटक के चलते वहां आराम
से नहीं रह पाते . गुलामों जैसा बर्ताव होता है. 15 साल से भी कम बच्चियों की शादी बूढ़े खूसटों के साथ कर दी जा रही है.  माहा याद होगी आपको. पिछले साल इस रिफ्यूजी लड़की की शादी 23 साल के लड़के से कर दी गई थी.

UNICEF ने एक सर्वे किया था. जिसकी रिपोर्ट दी थी “too young to wed” के नाम से. उसमें लिखा था कि गरीबी, भुखमरी और डर की वजह से मां बाप अपनी बच्चियों की शादी कर देते हैं. नहीं करते तो जबरदस्ती करा दी जाती है. हालत बहुत बुरी है. तो इस फोटो के बारे में जो लोग कह रहे हैं वो सही भी हो सकता है.

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular