Homeराज्यउत्तराखण्डभर्ती घोटाले पर आए दिन प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार, सीबीआई जाँच की...

भर्ती घोटाले पर आए दिन प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार, सीबीआई जाँच की मांग पर अड़े।

नैनीताल/हल्द्वानी – यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले मामले में बेरोजगार युवाओं की महा आक्रोश रैली खत्म हो गई है। आक्रोशित बेरोजगार युवाओं ने एमबीपीजी से लेकर हल्द्वानी के तिकोनिया बुद्ध पार्क तक रैली निकाली।

पुलिस प्रशासन ने आक्रोशित बेरोजगार युवाओं को एसडीएम कोर्ट हल्द्वानी तक रैली निकालने की परमिशन नहीं दी।

जिसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आक्रोशित बेरोजगार युवाओं ने एसडीएम हल्द्वानी को तिकोनिया बुद्ध पार्क में ही अपना ज्ञापन सौंपा और सरकार से यूकेएसएसएससी मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

हल्द्वानी में बेरोजगारों की जन आक्रोश रैली को समर्थन देने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदेश भी पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी से विधायक सुमित हृदेश, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने काली पट्टी बांधकर बेरोजगार युवाओं को अपना समर्थन दिया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने दो टूक शब्दों में कहा की यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले में सरकार सीबीआई जांच करवाएं या फिर हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की अध्यक्षता में इस मामले की पूरी जांच हो क्योंकि उन्हें सरकार की जांच पर भरोसा इसलिए नहीं है कि वह जांच के दौरान बड़े लोगों को बचा सकते हैं और छोटे छोटे लोगों की गिरफ्तारी कर मामले की खानापूर्ति कर सकती है।

हल्द्वानी से विधायक सुमित हृदेश ने भी बेरोजगार युवाओं को अपना समर्थन दिया और कहा कि युवाओं के साथ सरकार द्वारा किया गया छलावा बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा लिहाजा मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments