Homeअध्यात्मदेश भर में आज मनाई जा रही है नरसिंह जयंती, जानिए पूजा...

देश भर में आज मनाई जा रही है नरसिंह जयंती, जानिए पूजा की विधि । पढ़े खबर !!

हिन्दू धर्म और शास्त्रों के अनुसार आज है बहुत शुभ दिन।
शास्त्रों के अनुसार मास महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को हर साल नरसिंह जयंती मनाई जाती है। इस साल यह पर्व आज ( 28 अप्रैल ) को मनाया जा रहा है। नरसिंह ,यानि कि नर और सिंह का अवतार। हिन्दू धर्म में इन्हें भगवान नरसिंह के नाम से जाना जाता है। ये आधे मानव एवं आधे सिंह के रूप में प्रकट हुए थे, इनका सिर एवं धड़ तो मानव का था लेकिन चेहरा एवं पंजे सिंह की तरह थे।
नरसिंह जयंती का हिन्दू धर्म में काफी महत्त्व है। इस दिन विधिवत पूजा और उपवास रखने से शत्रुओं का नाश होता है साथ ही मां लक्ष्मी का आर्शीवाद भी मिलता है।

आइये जानते है नरसिंह जयंती पे कैसे करे व्रत-
सुबह सुबह उठकर स्नानादि से निपटकर भगवान विष्णु जी के नृसिंह रूप की विधिवत रूप से पूजा एवं अर्चना करनी चाहिए तथा विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। सारा दिन निर्जल उपवास रखें । शाम को भगवान नृसिंह जी को दूध, दही, गंगाजल, शहद, चीनी के साथ ही गाय के घी आदि से अभिषेक करे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments