HomeUncategorizedजोड़े में लगाएं यह पौधा, नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर...

जोड़े में लगाएं यह पौधा, नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पएंगी

ज्यादातर लोग अपने घरों में सजावटी या औषधीय गुणों वाले पौधे ही लगाना पसंद करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि वास्तुशास्त्र में कुछ ऐसे भी पौधों का जिक्र है जो इन दोनों पैमानों पर खरा उतरने के साथ ही आपको सौभाग्यशाली और समृद्ध भी बनाते हैं, वह भी बिना कोई अतिरिक्त मेहनत किए। दरअसल ये पौधा घर में सही स्थिति में होना चाहिए। कहा जाता है कि इससे घर में सौभाग्य में वृद्धि होती है। लेकिन अगर ये सूख जाए तो क्या करना चाहिए। आप यह पौधा कभी भी लगा सकते हैं लेकिन ध्यान रखें कि इसे अकेले लगाने की बजाय हमेशा जोड़े में ही लगाएं, तभी इसका पूरा लाभ मिल सकेगा। इसे नियमित रूप से पानी की आवश्यकता होती है। इसलिए अगर इसे वक्त पर पानी न मिले तो तुरंत सूख भी जाता है। अगर पौधा किसी कारणवश सूख जाए, तो उसे हटाकर तुरंत नया पौधा लगा दें। सूखा पौधा गमला में लगाये न रखें।

शास्त्रों में कई ऐसे पौधों का उल्लेख मिलता है जिनके चमत्कारिक गुण स्वास्थ्य के साथ-साथ विपत्तिनाशक और सौभाग्यवर्धक भी माने जाते हैं। सोचिए, अगर कोई ऐसा पौधा आपको मिल जाए जिसके लगाने मात्र से विपत्ति और दुर्भाग्य आपके घर कभी ना आए! मोरपंखी का पौधा आपके इन खयालों को हकीकत में बदलता है, औषधीय गुणों से भरपूर यह पौधा आपके घर का भाग्य बदल सकता है।
मोरपंखी का पौधा घर में लगाने से आपके घर के सभी प्रकार के वास्तुदोष दूर होते हैं, साथ ही यह आपके परिवार को बुरी नजरों से भी बचाता है। घर पर कोई विपत्ति आने वाली हो, तो यह पौधा उसे भी घर में प्रवेश करने से रोकती है और आप मुसीबतों से बचे रहते हैं।
घर में पौधे लगाएं तो उनकी उचित देखभाल करनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि मनी प्लांट का पौधा घर में बढ़ने से घर में आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। उसी प्रकार सूख जाने पर घर में आर्थिक परेशानियां आने लगती है। इसी प्रकार मोरपंखी का पौधा घर में खुशियां और समृद्धि लाता है। इसलिए इसे सूखने से बचाना चाहिए।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments