Homeराज्यउत्तराखण्डअवैध शराब के कारोबार के खिलाफ इसी सत्र में विधेयक लाएगी सरकार-:...

अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ इसी सत्र में विधेयक लाएगी सरकार-: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस सत्र में एक विधेयक लाया जायेगा, जिसमें जहरीली शराब बेचने व अवैध तरीके से इस तरह का कारोबार करने वालों लिए सख्त प्राविधान होंगे। ताकि इस तरह के अपराधियों को कठोर दण्ड दिया जा सके। बता दे कि हरिद्वार जिले के पांच गांवों में जहरीली शराब पीने से 36 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पचास से ज्यादा लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने भी विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सरकार पर हमला बोला। सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर विपक्ष ने सदन का बहिष्कार भी किया। इसके बाद विधानसभा में मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस तरह के मामलों की जांच के लिए एक आयोग का गठन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जनपद में हुई घटना की तह तक जाकर जांच की जायेगी। इसके लिए आईजी रैंक के अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की जा रही है, ताकि इस मामले की गहराई व सोर्स तक पंहुचा जा सके। उन्होंने कहा कि इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं। उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश पुलिस की संयुक्त कमेटी बनाई गई है। हरिद्वार और सहरानपुर के एसएसपी इस पूरे मामले का खुलासा कर चुके हैं कि शराब किनके द्वारा बनाई गई, कहां बनाई गई व किसके द्वारा बेची गई। हमारा प्रयास है कि इस मामले में संलिप्त सभी लोगों तक पहुंचा जाए।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments