Homeराज्यदिल्लीऔर बजट के बीच जब जेटली ने शुरू की शायरी....

और बजट के बीच जब जेटली ने शुरू की शायरी….

arun-jaitley-budget_650x400_71485928731

नई दिल्ली: अपने गंभीर व्यक्तित्व के लिए मशहूर वित्त मंत्री अरुण जेटली बजट पेश करने के दौरान शायरी भी पढ़ी, जिसे सुन उनके पार्टी के लोग मुस्कुराए भी और बेंच पर हाथ थपथपा कर जेटली की सराहना भी की. बजट के शुरुआत में जेटली ने एक शेर पढ़ा,

इस मोड़ पर घबराकर न थम जाइए आप
जो बात नई उसे अपनाइए आप

डरते हैं नई राह पर क्यूं चलने से
हम आगे आगे चलते हैं आइए आप”

बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री सदन में मौजूद लोगों को ना सिर्फ सरकार के द्वारा किए गए काम को गिना रहे थे, बल्कि बीच-बीच में शेर भी पढ़ रहे थे. यह पहला मौका है जब अरुण जेटली को इस अंदाज में देखा जा रहा है. वित्त मंत्री ने एक और शेर पढ़ा,

नई दुनिया है, नया दौर है, नई है उमंग
कुछ थे पहले के तरीके, तो कुछ है आज के रंग ढंग
रोशनी आके अंधेरों से जो टकराई है, काले धन को भी बदलना पड़ा आज अपना रंग”

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments