Homeराज्यउत्तर प्रदेशपीएम मोदी का सपना 2025 तक टीबी मुक्त हो देश अपना:- मुख्यमंत्री...

पीएम मोदी का सपना 2025 तक टीबी मुक्त हो देश अपना:- मुख्यमंत्री योगी

social media

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व क्षय रोग दिवस पर सीतापुर में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत में ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) पर पूरी तरह नियंत्रण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2025 तक का लक्ष्य तय किया है। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2020 की तुलना में वर्ष 2021 में टीबी मरीजों की संख्या कम हुई है। समयबद्ध ढंग से उपचार की व्यवस्था इस बीमारी से मुक्त करा सकती है। टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए वर्ष 2025 से पहले उत्तर प्रदेश को टीबी मुक्त बनाएंगे और प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करने में सफल होंगे। जिस तरह से हमने अन्य बीमारियों को हराया है, उसी तरह से टीबी को भी हराना है। वह जिले के कमलापुर स्थित विद्याज्ञान स्कूल में आयोजित संगोष्ठी में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर कदम रखते ही यहां पहले से मौजूद जिले की प्रभारी मंत्री स्वाति सिंह व सभी विधायकों ने खड़े होकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। उनके आगमन से तालियों की गड़गड़ाहट से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां से उन्होंने 21 जिलों के ड्रग वायर हाउस का शुभारंभ किया और डिजीटल एक्सरे मशीन की रिमोट दबाकर शुरुआत की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विश्व क्षय पर लखनऊ में कार्यक्रम न करके सीतापुर को इसलिए चुना गया कि ये जिला राजधानी से सटा हुआ है। इस दौरान प्रदेश के स्वास्थ मंत्री, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, एडीजी एसएन सांबत, आईजी रेंज,  जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, विधायक महोली शशांक त्रिवेदी, विधायक सेवता ज्ञान तिवारी, विधायक हरगांव सुरेश राही, डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह मौजूद रहे।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments