Homeराज्यउत्तर प्रदेशचुनाव अयोग के आदेश के बाद सीएम योगी ने आईएएस एनपी पांडेय...

चुनाव अयोग के आदेश के बाद सीएम योगी ने आईएएस एनपी पांडेय को किया सस्पेंड….

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद यूपी के आईएएस अफसर एनपी पांडेय को सस्पेंड कर दिया है। उन पर एक महिला से अभद्रता करने का आरोप था। मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की गई थी। चुनाव आयोग ने आईएएस पर लगे आरोपों को जांच में सही पाया। इसके बाद आयोग ने मुख्यमंत्री योगी को आईएएस पर कार्रवाई करने का आदेश दिया। बुधवार को सीएम योगी ने यूपी के आईएएस को सस्पेंड कर दिया।

बता दें कि यूपी के आईएएस अधिकारी एनपी पांडेय एसीपी ब्रांच में विशेष सचिव हैं। पश्चिम बंगाल में चल रहे चुनाव के चलते एनपी पांडेय को वहां आब्जर्वर बनाकर भेजा गया था। आरोप है कि ड्यूटी के दौरान आईएएस अफसर ने एक महिला से अभद्रता की थी। महिला ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी। महिला की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने आईएएस अफसर पर जांच बैठा दी। जांच में आईएएस अफसर पर लगे आरोपों को आयोग ने सही पाया। इसके बाद आयोग ने यूपी सरकार को आईएएस अफसर पर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया था। आयोग के आदेश के बाद ही सीएम योगी ने आईएएस एनपी पांडेय को सस्पेंड कर दिया।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments