Homeराज्यउत्तराखण्ड21 महीने के कार्यकाल मे हर मोर्चे पर विफल रही प्रदेश सरकार:-...

21 महीने के कार्यकाल मे हर मोर्चे पर विफल रही प्रदेश सरकार:- रघुनाथ नेगी

देहरादून- जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ नेगी ने आज प्रेसवार्ता कर त्रिवेंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आयी है तब से प्रदेश के कर्मचारियों को अपने वेतन लेने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। लेकिन फिर भी उनको कई कई महीने तक वेतन नहीं मिल पा रहा है। कई कर्मचारी जो कि वेतन पर ही निर्भर हैं उनके सामने दो वक्त की रोटी का संकट पैदा होना लाजमी है तथा बच्चों की पढ़ाई, लिखाई व स्कूल की फीस जमा न कर पाने के कारण उनका संकट और गहरा गया है। नेगी ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि सरकार ने अपने 21 महीने के कार्यकाल में लगभग 12 हजार करोड़ का कर्ज लिया है, लेकिन इतना कर्ज लेने के बावजूद कर्मचारियों के वेतन के लाले पड़ना व कोई विकास धरातल पर न दिखना निश्चित तौर पर प्रदेश को गर्त में धकेलने जैसा है। नेगी ने कहा कि प्रदेश कर्ज के सहारे चल रहा है तथा जो राजस्व सरकारी खजाने में आना चाहिए था वो सीधा भाजपा नेताओं की जेब में जा रहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments