Homeराज्यउत्तराखण्डराज्यपाल गुरमीत सिंह ने पत्नी गुरमीत कौर के साथ किया मतदान, कहा...

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पत्नी गुरमीत कौर के साथ किया मतदान, कहा लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान सबसे बड़ा दान।

देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा प्रथम महिला गुरमीत कौर ने पोलिंग बूथ शहीद मेख बहादुर गुरुंग कैंट कन्या इंटर कॉलेज, गढ़ी, पहुंच कर लोकसभा निर्वाचन–2024 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

राज्यपाल ने कहा की लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक वोट अनमोल और मतदान सबसे बड़ा दान है। उन्होंने कहा की सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। राज्यपाल ने कहा कि मतदान करना, अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य भी है। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की सुदृढ़ता में अपना अमूल्य योगदान दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments