Homeराज्यउत्तराखण्डअपर पुलिस महानिदेशक ए0पी0 अंशुमान ने जनपद के समस्त प्रभारियों के साथ...

अपर पुलिस महानिदेशक ए0पी0 अंशुमान ने जनपद के समस्त प्रभारियों के साथ की वीडियो कांफ्रेसिंग, चुनाव की तैयारी का लिया जायजा।

देहरादून – आज दिनांक 18-04-2024 को ए0पी0 अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था/राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, निर्वाचन, उत्तराखण्ड द्वारा लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु समस्त परिक्षेत्र एवं जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग की गयी ।

 वीडियो कांन्फ्रेसिंग के दौरान सभी जनपद प्रभारियों से निर्वाचन हेतु मतदान दिवस की कार्यवाही एवं तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गई । बैठक के दौरान जनपद प्रभारियों के द्वारा यह बताया गया कि समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग, ऑबजर्वरों के साथ मीटिंग, पोलिंग पार्टियों द्वारा प्रस्थान कर लिया गया है तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन किया जा रहा है । इस सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था/राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, निर्वाचन, उत्तराखण्ड द्वारा निर्देशित किया गया कि पोलिंग पार्टियों की पोलिंग स्टेशनों पर पहुंचने की सम्पूर्ण रिपोर्ट आज सांय तक उपलब्ध करायी जाय । यह भी निर्देशित किया गया किः-
1- आज मा0 चुनाव आयोग के निर्देशों के क्रम में रात्रि गश्त, चैकिंग/फ्रीस्किंग इत्यादि सुनिश्चित की जाय एवं आचार संहिता के उल्लंघन सम्बन्धी शिकायत प्राप्त होने पर तुरन्त निकटवर्ती थाने द्वारा विधिक कार्यवाही की जाय ।
2- शैडो एरिया में पड़ने वाले पोलिंग स्टेशनों पर संचार की सुचारू व्यवस्था हेतु कोई व्यवधान न हो यह सुनिश्चित किया जाय ।
3- निर्वाचन के दौरान सतर्क दृष्टि रखते हुये अपराध एवं शान्ति व्यवस्था को नियंत्रण में रखा जाय । किसी भी प्रकार की घटना होने पर तुरन्त उचित वैधानिक कार्यवाही की जाय ।
4- सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ मतदान दिवस हेतु शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में टेलीफोनिक वार्त्ता एवं लगातार समन्वय रखा जाय ।
5- मतदान दिवस (19 अप्रैल) पर पोलिंग स्टेशन/पोलिंग बूथ एवं उसके आस-पास के क्षेत्र में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइड लाईन का अक्षरशः पालन कराया जाय ।
6- अभिसूचना तंत्र को सतर्क करते हुये सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेट फॉर्मों पर सतर्क दृष्टि रखी जाय तथा अफवाहों एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जाय ।
7- निर्वाचन में लगे पुलिस बल,अर्द्ध सैनिक बल एवं अन्य सहायक बलों के रहने, खाने आदि की अच्छी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाय ।
8- स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था राजपत्रित अधिकारी की निगरानी में सुनिश्चित की जाय तथा सुरक्षा व्यवस्था भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाय ।
ए0पी0 अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था/राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, निर्वाचन, उत्तराखण्ड ने बताया कि लोक सभा की पांचों सीटों में स्थापित कुल 11729 पोलिंग स्टेशनों को 274 जोन, 1462 सैक्टर में विभक्त किया गया है, जिनकी निगरानी हेतु 252 एसएसटी एवं 293 एफएसटी नियुक्त की गयी है । 11729 पोलिंग स्टेशनों में से 934 पोलिंग स्टेशनो को क्रिटिकल की श्रेणी में रखा गया है जिस पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु वेबकास्टिंग एवं वीडियोग्राफी निरन्तर मतदान दिवस हेतु की जायेगी ।
राज्य में सभी अन्तर राष्ट्रीय बैरियर, अन्तर राज्यीय बैरियर एवं अन्तर जनपदीय बैरियरों पर रात्रि एवं दिन में निरन्तर चैकिंग की जा रही है ।
लोक सभा निर्वाचन-2024 को शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु लगभग 40 हजार पुलिस बल के साथ 20 कम्पनी पीएसी तथा 65 कम्पनी केन्द्रीय अर्द्ध सैनिक बल निर्वाचन ड्यूटी में नियुक्त की गयी है, जिसमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश से कुल 14300 होमगार्डों को भी सम्मिलित किया गया है ।
भारत निर्वाचन आयोग की दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य में कुल 56 हजार शस्त्र धारकों का सत्यापन कर आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के पश्चात् 48 हजार लाईसेंसी शस्त्र जमा किये गये हैं।
निरोधात्मक कार्यवाही के अन्तर्गत राज्य में 809 संवेदनशील क्षेत्र चिन्हित किये गये है, ऐसे क्षेत्र में रहने वाले 3907 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है जो निर्वाचन को प्रभावित कर सकते है तथा उनके विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही कर पाबन्द किया गया है । साथ ही दण्ड प्रक्रिया संहिता 107/116 के अन्तर्गत कुल 6567 मामले दर्ज किये गये तथा जिनमे से कुल 39946 असामाजिक तत्वों का चालान किया गया, तथा 33013 व्यक्तियों को पाबन्द किया गया है ।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments