
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को गुमराह करने वालों पर सीधा हमला बोला। है। गोरखपुर में किसानों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि आजादी के सत्तर सालों बाद केंद्र व प्रदेश में ऐसी सरकार आई है जो पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता से किसानों के कल्याण और उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसके बावजूद कुछ निहित स्वार्थी तत्व किसानों के कंधों पर बंदूक रख उन्हें गुमराह कर अराजकता और अव्यवस्था पैदा करना चाहते हैं। किसानों को गुमराह करने की साजिश के पीछे वही लोग हैं जिन्होंने सत्ता में रहते हुए खुद किसान हित का कोई भी कार्य नहीं किया। वे किसानों को मुनाफा नहीं कमाने देना चाहते। उनकी सोच “किसानों का मुनाफा खुद कमाएंगे, किसानों को कर्जे में दबाएंगे” की है।
