Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून समेत कई इलाकों में बदला मौसम का मिजाज, हल्की बूंदाबांदी से...

देहरादून समेत कई इलाकों में बदला मौसम का मिजाज, हल्की बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना……

देहरादून- आज सुबह निकली चटख धूप के बाद अचानक राजधानी देहरादून का मौसम बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस दौरान ठंडी हवाएं चलने लगी, जिससे देहरादून का मौसम सुहावना हो गया। ऋषिकेश में भी बादल छाने के बाद ठंडी हवाएं चलने लगीं। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। वहीं आज दून समेत उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र के अनुसार 23 जुलाई तक राजधानी के ज्यादातर हिस्सों में हल्के बादल छाये रहने और बारिश का अनुमान है। राजधानी व आसपास के इलाकों में बादल छाये रह सकते हैं। कुछ इलाकों में चमक और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं बादल छाये रहने और हल्की बारिश के बावजूद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जारी है। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments