Homeराज्यउत्तराखण्डपिथौरागढ़ में देर रात फटा बादल, गुंजी-कालापानी को जोड़ने वाला बैली ब्रिज...

पिथौरागढ़ में देर रात फटा बादल, गुंजी-कालापानी को जोड़ने वाला बैली ब्रिज मलबे में दबा।

पिथौरागढ़/धारचूला – उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट के बीच पिथौरागढ़ में देर रात बादल फट गया। इस दौरान गुंजी-कालापानी को जोड़ने वाला बैली ब्रिज मलबे में दब गया है, जबकि सड़क कई स्थान पर ध्वस्त हो गई।

बृजेश होतियाल ने बताया कि मंगलवार की रात बादल फटने के कारण नाग पर्वत से निकलने वाले नचेती नाले का पानी एकाएक बढ़ गया। जिसके चलते पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा भी आ गया।

वाहनों का आवाजाही बंद

सड़क ध्वस्त होने से कालापानी से लिपुलेख तक वाहनों का आवाजाही बंद हो गई है। जिस स्थान पर पुल मलबे में दबा है वह कालापानी मंदिर से नीचे एक किलोमीटर दूर गुंजी की ओर है। घटना की सूचना मिलने पर बीआरओ की 65 आरसीसी यूनिट के अधिकारी, सेना, आईटीबीपी और एसएसबी के अधिकारी भी मौके में पहुंचे हैं। बीआरओ के अधिकारियों ने प्रशासन को घटना की सूचना दे दी है।

धारचूला के संयुक्त मजिस्ट्रेट दिवेश शाशनी  ने बताया कि नाचेति नाले में देर रात बादल फटने से गुंजी और कालापानी को जोड़ने वाला पुल टूट गया है। साथ ही सड़क भी बह गई है, बीआरओ को जल्द सड़क व पुल निर्माण करने के निर्देश दे दिए गए है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments