उत्तराखंड में आज भी कोरोना संक्रमितों का आकंडा चार हजार के पार पहुंचा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक आज सूबे में कोरोना के 4339 नए केस मिलें, तो वहीं 49 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। सूबे में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 29949 है तो वहीं आज 1179 लोगों ने आज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। आज सबसे ज्यादा 1605 पॉजिटिव केस देहरादून में मिले जबकि हरिद्वार में 1115, नैनीताल में 317 और ऊधम सिंह नगर में 332 कोरोना के नए केस मिले।

