
देहरादून- राजधानी देहरादून में वीकेंड कर्फ़्यू को लेकर जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं। आज दोपहर 2 बजे व्यापारिक प्रतिष्ठान को बंद किया गया है। देहरादून में अब सोमवार को ही दुकानों को खोला जाएगा। वीकेंड कर्फ्यू में जरूरी सेवाओं को जारी रखा गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि बेवजह घूमने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि फल, सब्जी और ज़रूरी सेवाओ को छूट दी गई है। बता दें कि सरकार ने गुरूवार को कोरोना के प्रकोप के मद्देनज़र दो दिन का वीकेंड कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी किए हैं। जिसके तहत शनिवार और रविवार को ज़रूरी सेवाओं के अतिरिक्त सभी तरह के संस्थान और व्यापारिक उपक्रम बंद रहेगें।
