मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना काल में प्रदेश के लिए बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा के अनुसार 18 से 45 वर्ष के तमाम युवाओं को टीकाकरण किया जाएगा, इसलिए हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश में यह टीका मुफ्त लगाया जाएगा इसका पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। उन्होंने कहा कि मई माह के प्रथम सप्ताह से टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा, इससे 50 लाख उत्तराखंड के निवासियों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमे 400 करोड का खर्चा संभावित है ये पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। साथ ही जहां डॉक्टरों की कमी थी वहां पर डॉक्टरों को भेजने का आदेश जारी कर दिया गया। साथ ही सीएम ने कहा दवाईयों से संबंधित किसी भी तरीके की कालाबाजारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
