Homeखेल-कूदक्रिकेटIND Vs SL के II वन डे मैच में रोहित शर्मा ने...

IND Vs SL के II वन डे मैच में रोहित शर्मा ने जड़ा दोहरा शतक, इंडिया ने बनाए 392 रन..

अपने पहले वनडे की खराब बल्‍लेबाजी की भरपाई रोहित शर्मा ने धर्मशाला में हो रहे आज यहां दूसरे वनडे में रनों की झड़ी लगाकर की. मोहाली में टीम इंडिया ने 50 ओवर्स में चार विकेट खोकर 392 रन का विशाल स्‍कोर खड़ा किया. रोहित शर्मा ने इस मैच में इतिहास रचते हुए वनडे में अपना तीसरा दोहरा शतक जमाया. वे 153 गेंदों पर 13 चौकों और 12 छक्‍कों की मदद से 208 रन बनाकर नाबाद रहे.

पहले वनडे में भारतीय टीम काफी संघर्ष के बाद भी जीत नहीं पायी थी. इसके ठीक विपरीत आज श्रीलंकाई गेंदबाजी मोहाली के आईएस बिंद्रा स्‍टेडियम में संघर्ष करती नजर आई. श्रीलंकाई बॉलर आज के मैच में भारत के केवल चार विकेट ले पाए और इसके लिए भी उन्‍हें खूब मशक्कत करनी पड़ी. पहले मैच के हीरो सुरंगा लकमल को भी जमकर मार पड़ी. टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने 392 रनो का लक्ष्य रखा है .

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular