पौड़ी पुलिस की अनोखी पहल, जरुरतमंद लोगो के घर-घर जाकर बांट रही है कंबल और रजाई !

0
1690

अक्सर पुलिस का नाम आते ही लोगो के मन में डरावनी छवि सामने आती है, लेकिन पुलिस वाले भी तो एक आम इंसान ही तो होते है…हालांकि कुछ गिने-चुने पुलिस वालो की वजह से पुलिस की छवि धूमिल हुई हो, लेकिन पुलिसकर्मियों में अभी भी इंसानियत बाकी है..जिसका ताजा उदहारण उत्तराखंड के पौड़ी जिले में देखने को मिल रहा है, यंहा की मित्र पुलिस गरीब और बेसहय लोगो की मदद कर रही है…पौड़ी पुलिस ने एक सरहनीय पहल शुरू करते हुए कड़ाके की ठंड में जरुरतमंद लोगो के घर-घर जाकर कंबल व रजाई बांट रही है, साथ ही उनकी दिक्कत और तकलीफों को साझा कर रही है….

एसएसपी पौड़ी जगतराम जोशी के मुताबिक आम जनता के बीच मित्र पुलिस का संदेश बेहतर तरीके से पहुंचे यह हमारा प्रयास है। इसी के तहत पुलिस वरिष्ठ नागरिकों के घर पर जाकर उनकी समस्याएं और आपसी विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनपद पौड़ी में 1600 असहाय जरूरतमंदों को इस शीतकाल में रजाई और कंबल वितरित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में 250 लोग चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित थाना क्षेत्र के पर्वतीय क्षेत्र में बीमार लोगों को चिकित्सालय तक पहुंचाने में बड़ी समस्या आती है। इसके लिए पुलिस द्वारा जन सहयोग से ग्राम प्रधानों को स्ट्रेचर और फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध कराए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here