Homeराज्यउत्तराखण्डगैरसैंण में सत्र के पहले दिन सियासी हलचल, कांग्रेस का धरना, बैरियर...

गैरसैंण में सत्र के पहले दिन सियासी हलचल, कांग्रेस का धरना, बैरियर पर रोके गए प्रदर्शनकारी

गैरसैंण : उत्तराखंड विधानसभा के दो दिवसीय विधानसभा सत्र की शुरुआत मंगलवार को गैरसैंण के भराड़ीसैंण में हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि दी गई।

विधानसभा सत्र के बीच प्रदेश के राजनीतिक मुद्दों को लेकर विपक्ष ने भी अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा की सीढ़ियों पर बैठकर प्रदर्शन किया। इसके बाद विधानसभा के मुख्य द्वार पर वोट चोरी, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सांकेतिक विरोध जताया।

इधर, विधानसभा की ओर कूच करने निकले विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं को जंगलचट्टी बैरियर पर रोक दिया गया। इनमें यूकेडी, प्रधान संगठन और स्वराज दल समेत अन्य संगठनों के कार्यकर्ता शामिल थे। पुलिस की ओर से रोके जाने के दौरान बैरियर पर मीडिया कर्मियों, स्थानीय लोगों और अधिकारियों के फंसे होने की सूचना भी सामने आई।

गैरसैंण में सत्र के पहले दिन सदन के भीतर दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई, तो बाहर विपक्ष के विरोध और विभिन्न संगठनों के प्रदर्शन की कोशिशों ने राजनीतिक माहौल को गर्माए रखा। अब सत्र के दौरान सदन में प्रदेश के मुद्दों पर होने वाली चर्चा पर नजर रहेगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular