Homeराज्यउत्तराखण्डदक्षिणी प्रदेशों में समुद्री तूफान से प्रभावित लोगो की सहायता के लिए...

दक्षिणी प्रदेशों में समुद्री तूफान से प्रभावित लोगो की सहायता के लिए त्रिवेंद्र सरकार ने दी एक करोड़ की सहायता राशि !

केरल, तमिलनाडु और लक्ष्यदीप जैसे दक्षिणी प्रदेशों में समुद्री तूफान से आई आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए उत्तराखंड की त्रिवेन्द्र सरकार ने भी राहत राशी भेजी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने राहत में अपना सहयोग देना शुरु कर दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी पहल करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से तत्काल प्रधानमंत्री राहत कोष में राज्य की ओर से एक करोड़ रूपए सहायता के तौर पर भेजे हैं।
यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय से मुख्यमंत्री सचिव राधिका झा ने दी है। गौरतलब है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 करोड रुपए और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दो करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में भेज चुके हैं।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि कुदरती आपदा का दंश क्या होता है उत्तराखंड बखूबी से जानता है। दैवीय आपदाओं से दो-चार होता रहा उत्तराखंड ऐसी विपदा की घड़ी में दक्षिण के उन पीड़ित राज्यों के साथ है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular