Homeमनोरंजनमुकेश अंबानी की बेटी “ईशा अंबानी” करेंगी अब बॉलीवुड में एंट्री !

मुकेश अंबानी की बेटी “ईशा अंबानी” करेंगी अब बॉलीवुड में एंट्री !

पैसा और ग्लैमर मिल जाए तो क्या बात है। इसी वाक्य का उदाहरण है “ईशा अंबानी”। देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी जो अब बॉलीवुड जगत में कदम रखने जा रही हैं। आप भी सोच रहे होंगे कि बिजनेस जैसे क्षेत्र को छोड़कर ईशा बॉलीवुड में क्या करेंगी, तो आपको बता दें कि वे एक्ट्रेस के रोल में नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में प्रोडूसर का रोल निभाएंगी।

जी हां, प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू करने जा रही हैं। बॉलीवुड से आ रही खबरों के अनुसार वे ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ को वे करण जौहर के साथ प्रोड्यूस करेंगी।

 

हालांकि पहले इस फिल्म में करण के साथ सलमान थे, लेकिन वे इस प्रोजेक्ट से हट गए और फिर ईशा ने स्क्रिप्ट सुनी तो उन्हें ये स्क्रिप्ट पसंद आई और उन्होंने फिल्म को प्रोड्यूस करने की हामी भर दी है । इसमें बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे।

खास बात यह है कि ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ में करण-अक्षय के अलावा राजकुमार संतोषी और अजय देवगन भी फिल्म बना रहे हैं। अजय 36 सिख रेजिमेंट के 21 जवानों के दस हजार अफगान सिपाहियों से टक्कर लेकर सारागढ़ी के किले को फतेह करने की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाने जा रहे हैं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular