Homeराज्यउत्तराखण्डBJP को तगड़ा झटका, दिल्‍ली यूनिवसिर्टी स्‍टूडेंट्स यूनियन इलेक्‍शन में NSUI की...

BJP को तगड़ा झटका, दिल्‍ली यूनिवसिर्टी स्‍टूडेंट्स यूनियन इलेक्‍शन में NSUI की बड़ी जीत !

बड़ी खबर : दिल्‍ली यूनिवसिर्टी स्‍टूडेंट्स यूनियन इलेक्‍शन में NSUI ने ABVP के विजय रथ को रोकने के साथ ही अध्‍यक्ष पद पर जीत हासिल की है. NSUI ने इस बार डूसू में जीत दर्ज कर 6 साल से चली आ रही परंपरा को भी किनारे लगा दिया है. जानकारी के मुताबिक प्रेजिडेंट और वॉइस प्रेजिडेंट पर NSUI ने जीत दर्ज की है जबकि सचिव और सयुक्त सचिव पद पर ABVP ने जीत हासिल की है….

खबरों के मुताबिक 2014 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब दो सीटे NSUI के झोली में आई है। DU के चार पदों पर कल (मंगलवार) हुए चुनावों के आज नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। DU के अध्यक्ष पद पर NSUI के रॉकी तुसीद ने जीत हासिल कर ली है। बता दें कि विश्वविद्यालय में करीब 1 लाख 2 हज़ार वोटर हैं, जिनमें से 46 हज़ार वोटरों ने इस साल वोट डाले। यह आंकड़े पिछले साल के मुकाबले 10 फीसदी अधिक है।
बता दें कि 2011 में जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो डूसू में अध्‍यक्ष पद पर एनएसयूआई के उम्‍मीदवार की जीत हुई. 2012 में भी एनएसयूआई जीती. जबकि 2013 में नरेंद्र मोदी को पीएम कैंडिडेट घोषित करते ही डूसू में तीन सीटों पर एबीवीपी का कब्‍जा हुआ था.

इसके बाद केंद्र में भाजपा सरकार के बाद 2014 में चारों सीटों पर एबीवीपी का कब्‍जा रहा. 2015 में भी एबीवीपी ने सभी सीटें हथिया लीं. इसके बाद 2016 में भी डूसू चुनावों में एबीवीवी का डंका बजा था.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular