Homeराज्यउत्तराखण्डमदन कौशिक का पार्टी में बढ़ा कद, हाईकमान से मिली यह बड़ी...

मदन कौशिक का पार्टी में बढ़ा कद, हाईकमान से मिली यह बड़ी जिम्मेवारी !

बड़ी खबर : उत्तराखंड के भाजपा के कद्दावर नेता और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने बीजेपी हाई कमान का भरोसा जीतते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह की टीम में जगह बनाई है यही वजह है कि मदन कौशिक गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावो में अपना राजनितिक कौशल और चुनाव प्रबंधन दिखाएंगे। मदन कौशिक को दी गईं जिम्मेदारियां यह बताने के लिये काफी हैं कि पार्टी में उनकी पकड़ कंहा तक है और शायद यही कारण है कि 4 दिन पहले दिल्ली गए मदन कौशिक को पार्टी आलाकमान ने ये बड़ी जिम्मेदारी भी सौंप दी है। 

हरिद्वार में पार्टी की बड़ी जीत के हीरो रहे मदन कौशिक को गुजरात चुनाव में राजकोट का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी के बड़े नेता मदन कौशिक के चुनाव मैनेजमेंट और दूसरी चीजों को लेकर बहुत पहले से यह मन बना चुके थे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और संगठन के दूसरे बड़े नेताओं से मिलने के बाद मदन कौशिक को अब पार्टी गुजरात चुनाव में भी इस्तेमाल करेगी। 
हालांकि, पार्टी हाई कमान मदन कौशिक के आलावा सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से लेकर और दूसरे मंत्रियों की ड्यूटी भी गुजरात चुनाव में लगा सकती है। यह अक्सर होता भी है। जब दूसरे राज्यों में चुनाव होते हैं तो अन्य राज्यों से मुख्यमंत्री, मंत्री और नेताओ को बुलाया जाता है
 नोट : हमारी खबरों को पढ़ने के लिए लाइक करे,खबर पसंद आने पर शेयर जरूर करे…..
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular