Homeराज्यउत्तराखण्डरामनगर को मिली बड़ी सौगात: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रामनगर–देहरादून...

रामनगर को मिली बड़ी सौगात: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन का किया शुभारंभ…

रामनगर : उत्तराखंड राज्य गठन के बाद पहली बार रामनगर को राजधानी रामनगर से देहरादून के लिए सीधी एक्सप्रेस रेल सेवा की सौगात मिली है, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसका वर्चुअल माध्यम से रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी वर्चुअल माध्यम से रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन के शुभारंभ पर क्षेत्रवासियों को सुभकामनाएँ दी.
इस अवसर पर रामनगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद अनिल बलूनी ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक ट्रेन नहीं, बल्कि कुमाऊं के विकास, पर्यटन और रोजगार को नई रफ्तार देने वाला कदम है, उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में इस ट्रेन को सप्ताह में छह दिन चलाने और रामनगर से दिल्ली के लिए सुपरफास्ट ट्रेन शुरू कराने के प्रयास भी तेज़ी से किए जाएंगे।
रामनगर रेलवे स्टेशन पर नई रेल सेवा के शुभारंभ को लेकर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और रेलवे अधिकारी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने,केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और हरी झंडी दिखाकर रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह नई रेल सेवा कुमाऊं और गढ़वाल के बीच संपर्क को और मजबूत करेगी। इससे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, पर्यटकों और आम यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी. वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे उत्तराखंड में आधुनिक रेल सुविधाओं का लगातार विस्तार कर रही है और यह नई ट्रेन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सांसद अनिल बलूनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र की जनता इस रेल सेवा की मांग कर रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है,उन्होंने कहा कि इस ट्रेन से रामनगर, काशीपुर और पूरे कुमाऊं क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी.
सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में केवल दो दिन के बजाय छह दिन कराना है. इसके अलावा रामनगर से दिल्ली के लिए एक सुपरफास्ट ट्रेन शुरू कराने की दिशा में भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि क्षेत्र के लोगों को राजधानी तक तेज और सुविधाजनक रेल सेवा मिल सके.
उन्होंने यह भी बताया कि कंडी मार्ग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जा चुकी है और क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है, उनका कहना था कि केंद्र और राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है.
धनगढ़ी पुल के उद्घाटन समारोह में शामिल न होने के सवाल पर सांसद ने स्पष्ट कहा कि उनका उद्देश्य उद्घाटन कार्यक्रमों में उपस्थित रहना नहीं, बल्कि विकास कार्यों को धरातल पर पूरा कराना है,उन्होंने कहा कि जनता को समय पर सुविधाएं मिलना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं.
नई रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को सुबह 5:50 बजे रामनगर से रवाना होकर दोपहर 12:40 बजे देहरादून पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3:55 बजे देहरादून से चलकर रात 11:30 बजे रामनगर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान यह ट्रेन काशीपुर, रोशनपुर, पीपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.
कार्यक्रम में सांसद अनिल बलूनी,पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,विधायक अरविंद पांडे,स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे,नई रेल सेवा के शुभारंभ को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला,सांसद अनिल बलूनी ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार आने वाले समय में उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी और क्षेत्र को कई अन्य बड़ी सौगातें भी जल्द मिलेंगी.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular