Homeराज्यउत्तराखण्डऑपरेशन प्रहार के तहत रूड़की पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 नशा तस्करों...

ऑपरेशन प्रहार के तहत रूड़की पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

रूड़की : रुड़की में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मंगलौर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है।

ऑपरेशन प्रहार के तहत रूड़की पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ऑपरेशन प्रहार के तहत रूड़की में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 32.80 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

8 लाख रुपये बताई जा रही बरामद स्मैक की कीमत

कोतवाली प्रभारी भगवान मेहर के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों ने गांवों की कच्ची सड़कों से लेकर हाईवे तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। लगातार निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी सईद अहमद को 26.28 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है।

आरोपियों को किसी भी सूरत में नहीं जाएगा बख्शा

पिरान कलियर थाना क्षेत्र के मुनीर और सलमान को संयुक्त रूप से 6.52 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है। कोतवाली प्रभारी भगवान मेहर का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे के सौदागरों के खिलाफ ये अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular