हरिद्वार : हरिद्वार में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बरसात से पहले नालों पर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन की बुलडोजर की कार्रवाई देखने को मिली है।
बरसात से पहले हरिद्वार में बुलडोजर एक्शन
हरिद्वार जिले में बरसात से पहले जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। रावली महदूद क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर नालों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान तहसील प्रशासन और सिडकुल थाना पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही
नालों पर अतिक्रमण हटाने उतरा प्रशासन
जिला प्रशासन ने आज नालों पर से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। पूरे अभियान को शांतिपूर्ण तरीके से अंजाम दिया गया। प्रशासन का फोकस साफ है कि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई है।
अतिक्रमण करने वालों को पहले ही जारी किए थे नोटिस
अतिक्रमण करने वालों को पहले ही नोटिस जारी किए गए थे और अनाउंसमेंट के जरिए भी चेतावनी दी गई थी। लेकिन इसके बावजूद जिन लोगों ने कब्जा नहीं हटाया। जिसके बाद उनके खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन ने साफ किया है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि नालों की समय रहते सफाई हो सके और बारिश में किसी तरह की परेशानी न हो।
