Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, सभी 70 सीटों...

उत्तराखंड चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, सभी 70 सीटों पर उतरेगी महिला टीम

0

हरिद्वार : हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में आज से शुरू हुई भाजपा की दो दिवसीय (21-22 नवंबर) ‘विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति’ (और इससे जुड़ी बैठकों) को लेकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया के सामने पार्टी की रणनीतियों और कार्यक्रमों का ब्यौरा किया साझा।

2027 विधानसभा चुनावों की तैयारी. महेंद्र भट्ट के अनुसार, इस दो दिवसीय बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनावों का शंखनाद करना और प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए चुनावी रणनीति तैयार करना है।

मोर्चों और प्रकोष्ठों की बैठक आज (21 नवंबर) बैठक के पहले दिन पार्टी के सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों की संयुक्त कार्यसमिति बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इनमें अब तक किए गए संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जा रही है।

दूसरे दिन मुख्य विस्तारित बैठक कल (22 नवंबर) मुख्य ‘विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति’ की बैठक होगी, जिसमें प्रदेश भर के लगभग 900 पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। महिला सशक्तिकरण और विशेष अभियान महेंद्र भट्ट ने जानकारी दी कि चुनावों के मद्देनजर देश के विभिन्न हिस्सों से 70 पूर्णकालिक महिला कार्यकर्ता उत्तराखंड आ रही हैं। इन्हें राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर तैनात किया जाएगा, ताकि महिलाओं से जुड़े कार्यक्रमों और पार्टी की विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जा सके।

प्रमुख नेताओं की मौजूदगी इस महामंथन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह-प्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं।