HomeबॉलीवुडOMG...शर्मा कर बोली यूलिया,‘सुल्तान’ के जन्मदिन पर उन्हें प्यार और सम्मान दूंगी...

OMG…शर्मा कर बोली यूलिया,‘सुल्तान’ के जन्मदिन पर उन्हें प्यार और सम्मान दूंगी…

salman1-580x395

मुंबई: सलमान खान और यूलिया वंतूर यूं तो अपने कथित रोमांस की खबरों पर हमेशा चुप्पी साधे रहते हैं लेकिन इस बार एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान दबंग खान का नाम सुन रूसी सुंदरी शर्मा गईं.

‘स्टारडस्ट अवॉर्ड्स’ के रेड कार्पेट पर मॉडल एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि वह ‘सुल्तान’ के एक्टर को उनके जन्मदिन पर क्या तोहफा देंगी, तो उनके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कुराहट आ गई.

सवाल के जवाब में यूलिया ने कहा, ‘‘ मैं उन्हें प्यार और सम्मान दूंगी.’’ सलमान 27 दिसंबर को 51 साल के होने वाले हैं.

इस मौके को खास बनाने के बारे में जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने शर्माते हुए कैमरे से अपना मुंह फेर लिया और कहा, ‘‘हो सकता है हम सभी जश्न मनाएं.’’ सलमान के पनवेल फार्महाउस पर जश्न मनाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘देखते हैं’’.

सलमान ने इस अवॉर्ड शो में में बेहतरीन प्रस्तुति भी दी.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments