Homeमीडिया जगतबांग्लादेश के ऐसे सुपरस्टार, जिसपर मरती हैं हजारों हसीनाएं...

बांग्लादेश के ऐसे सुपरस्टार, जिसपर मरती हैं हजारों हसीनाएं…

img-20161220-wa0010

इन दिनों सोशल मीडिया पर बांग्लादेश के एक्टर अशरफुल अलोम सईद का नाम अचानक से सुर्ख़ियों में ट्रेंड कर रहा है।बोगरा शहर के अलोम बांग्लादेश के ऐसे सुपरस्टार हैं जिसपर हजारों हसीनाएं मरती हैं. देखने में वह आप-हम जैसा बिल्कुल साधारण से इंसान हैं. सामान्य कद-काठी, सांवला रंग लेकिन चेहरे पर गजब का जोश.

अलोम 500 से ज्यादा गानें प्रड्यूस कर चुके हैं और कई फिल्मों में लीड रोल भी कर चुके हैं. बांग्लादेश में इनकी डिमांड इतनी है कि अब यह विज्ञापनों में भी काम कर रहे हैं. इनके इतने फैन हैं कि बांग्लादेशी क्रिकेटर भी इनके साथ सेल्फी लेना चाहते हैं.

img-20161220-wa0011

अलोम का पूरा नाम अशरफुल आलम सईद है। अलोम का जन्म बेहद गरीब परिवार में हुआ। उनके पिता चनाचूर बेचकर गुजारा करते थे। अलोम जब 10 साल के थे तो उनके पिता ने उन्हें और उनकी मां को छोड़ दूसरी शादी कर ली। बेहद गरीबी में गुजारे के लिए अलोम ने भी वही बिजनेस शुरू किया। काम के चलते अलोम पढ़ाई नहीं कर पाते थे और इसकी वजह से वो सातवीं क्लास में फेल हो गए।

इसके बाद अलोम ने पढ़ाई छोड़कर सीडी और कैसेट्स बेचने का काम शुरू किया। हालांकि बाद में सीडी का बिजनेस नहीं चला तो अलोम ने केबल नेटवर्क बिजनेस का काम शुरू कर दिया। अलोम ने बोगरा जिले के अपने गांव इरुलिया से ही इसकी शुरुआत की। सीडी और केबल के बिजनेस से अलोम की मंथली इनकम महज 70-80 रुपए होती थी।

img-20161220-wa0013

फिलहाल अलोम के पास एक शॉर्ट फिल्म, दो टीवी ड्रामा और दो टीवी कमर्शियल (विज्ञापनों) में काम करने का ऑफर है। अलोम को विदेशों से भी काम के ऑफर मिल रहे हैं। यहां तक कि उन्हें अमेरिका से भी ऑफर मिला है। इसके लिए उनकी पूरी टीम दो महीने के लिए अमेरिका जाएगी। अलोम सलमान खान की फिल्म के एक गाने पर भी म्यूजिक वीडियो बना चुके हैं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular