Homeराज्यउत्तराखण्डटिहरी को मिली नई SSP, सरिता डोभाल ने संभाली कमान, कहा- कानून-व्यवस्था...

टिहरी को मिली नई SSP, सरिता डोभाल ने संभाली कमान, कहा- कानून-व्यवस्था और नशे पर अंकुश प्राथमिकता

टिहरी गढ़वाल : टिहरी गढ़वाल की नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल ने शुक्रवार को जिले में कार्यभार संभाल लिया। जिले में पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद नई टिहरी स्थित पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी का पदभार ग्रहण किया।

पुलिस कार्यालय में पुलिस बल ने उन्हें औपचारिक सलामी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक कर जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और जनसुरक्षा को लेकर चर्चा की।

पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी सरिता डोभाल ने कहा कि पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी अभियान चलाने की बात कही।

साथ ही पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करने तथा आमजन के साथ संवेदनशील और मित्रवत व्यवहार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस-जन संवाद और सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular