Homeमनोरंजनसिनेमा जगतमुख्यमंत्री ने लॉन्च किया “5 सितम्बर” पोस्टर, कहा– फिल्मकारों की पहली पसंद...

मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया “5 सितम्बर” पोस्टर, कहा– फिल्मकारों की पहली पसंद बना उत्तराखंड

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में हिंदी फिल्म “5 सितम्बर” का पोस्टर लॉन्च किया। यह फिल्म पूरी तरह उत्तराखंड में फिल्माई गई है और राज्य की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य व स्थानीय प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का सशक्त प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड तेजी से फिल्म निर्माण के लिए एक पसंदीदा स्थल के रूप में उभर रहा है। राज्य सरकार अपनी फिल्म नीति के तहत निर्माताओं-निर्देशकों को हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है, जिससे अधिक से अधिक फिल्में उत्तराखंड में बनें और राज्य के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलें।

उन्होंने कहा कि इस तरह की फिल्में न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि प्रदेश के पर्यटन और सांस्कृतिक प्रचार-प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

मुख्यमंत्री ने फिल्म निर्माण टीम को शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि यह फिल्म दर्शकों के दिल को छूने में सफल होगी।

इस अवसर पर फिल्म के निर्देशक श्री कुनाल शमशेर मल्ला सहित कलाकार श्री संजय मिश्रा, श्री बृजेंद्र काला, श्री ऋषभ खन्ना, श्री भुवन खन्ना और श्री दीपराज राणा उपस्थित थे।

यह भी पढ़े…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular