विज़न 2020 न्यूज। रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम के लिए 12 सितंबर से हवाई सेवाएं शुरू कर दी जाएगी। आपको बता दे कि बरसात के दौरान केदारनाथ के लिए हवाई सेवाएं बंद कर दी गई थी। उड़ान भरने के लिए हवाई कंपनियों ने केदारघाटी स्थित अपने हेलीपैड पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।गौरतलब है कि केदारनाथ के लिए प्रत्येक वर्ष दो चरणों में हवाई सेवाएं संचालित होती हैं। पहला चरण यात्रा की शुरूआत में जून महीने तक जारी रहता है। दूसरा चरण बरसात के बाद सितंबर महीने से शुरू होता है। इस वर्ष हवाई कंपनियों की 12 सितंबर से दूसरे चरण की सेवाएं शुरू होंगी।
12 सितंबर से केदारनाथ के लिए फिर शुरू होगी हवाई सेवाएं
RELATED ARTICLES