Homeबॉलीवुडआधी रात में अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़कर फुर्र हुआ ये अभिनेता!

आधी रात में अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़कर फुर्र हुआ ये अभिनेता!

tigarमुंबई। बॉलिवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और उनकी कथित गर्लफ्रेंड दिशा पटानी शुक्रवार रात बांद्रा के एक रेस्त्रां में डिनर करने पहुंचे। वहां से निकलते समय उन्होंने बाहर मीडिया फोटोग्राफर्स को पाया। फिर क्या था टाइगर ने दिशा को वहीं छोड़ा और खुद कार में बैठकर फुर्र हो गए। मीडिया को देखकर बौखलाए टाइगर ने ये भी नहीं सोचा कि दिशा घर कैसे जाएगी?। वो दिशा को वहीं छोड़कर निकल गए और दिशा अकेली रह गई। इसके बाद दिशा को ऑटो से घर जाना पड़ा। आपको बता दें कि दिशा डायरेक्टर नीरज पांडे की फिल्म ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। उन्होंने पिछले महीने जैकी चैन के साथ ‘कुंग फू योगा’ की शूटिंग भी की है। यह फिल्म 30 सिंतबर को रिलीज होने वाली है। टाइगर और दिशा हाल ही में पेरिस से लौटे हैं। वे वहां रोमांटिक सिंगल ‘बेफिक्रा’ की शूटिंग के लिए गए थे।

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular