Homeअंतर्राष्‍ट्रीयजापान में शक्तिशाली तूफान ‘लायनरॉक’ , 11 की मौत, 21 लापता

जापान में शक्तिशाली तूफान ‘लायनरॉक’ , 11 की मौत, 21 लापता

japanविज़न 2020 न्यूज: जापान के पूर्वोत्तर इवाते प्रांत में बुधवार को शक्तिशाली तूफान लायनरॉक के बाद हुई भूस्खलन की घटना में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग लापता हो गए।  इवाते प्रांत के इवैजूमि तूफान से सबसे अधिक प्रभावित हुआ, जहां एक केयर होम से नौ लोगों के शव बरामद हुए हैं। यहां के 18 निवासी लापता हैं। सूत्रों के मुताबिक उत्तरी होकैदो प्रांत में तीन लोग लापता हैं, जो नदी के तेज प्रवाह में बह गए हैं। इनमें एक 28 वर्षीय व्यक्ति शामिल है, जिसकी कार पुल टूटने के कारण नदी में गिर पड़ी। इस बीच, जापान के मौसम विभाग ने कहा है कि एक और तूफान ‘नैमथियून’ आ रहा है। प्रशांत महासागर में आने वाला इस साल का 12वां तूफान ‘नैमथियून’ इस समय ओकिनावा के दक्षिण में है और 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पश्चिमोत्तर की तरफ बढ़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments