Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक पर गुलदार की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी राजाजी...

हरिद्वार-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक पर गुलदार की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी राजाजी टाइगर पार्क की टीम….

देहरादून : देहरादून जिले के हरिद्वार-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक मादा गुलदार ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद राजाजी टाइगर पार्क की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रेंज अधिकारी महेश सेमवाल ने बताया कि इस हादसे के संबंध में रेलवे के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है, और अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह हादसा किस ट्रेन से हुआ।

हादसे का पता वनकर्मियों को गश्त के दौरान चला। वनकर्मियों ने गुलदार का शव मोतीचूर रेंज कार्यालय तक पहुंचाया, जहां पशु चिकित्सकों की टीम ने उसका पोस्टमार्टम किया और शव का निस्तारण किया।

रेंज अधिकारी महेश सेमवाल ने कहा कि मामले में रेलवे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि संभवतः खाने की तलाश में गुलदार रेलवे ट्रैक तक पहुंचा होगा। मादा गुलदार की उम्र करीब सात वर्ष बताई जा रही है।

इस घटना के बाद राजाजी टाइगर रिजर्व की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार की बॉडी को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के बाद ही घटना के बारे में और जानकारी मिल पाएगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular