Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश भूतनाथ मंदिर के पास हादसा, पर्यटकों की कार बेकाबू होकर खाई...

ऋषिकेश भूतनाथ मंदिर के पास हादसा, पर्यटकों की कार बेकाबू होकर खाई में गिरी , दो घायल….

ऋषिकेश : पौड़ी गढ़वाल जिले के लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में शनिवार, 8 फरवरी को एक बड़ा हादसा हुआ। भूतनाथ मंदिर के पास एक पर्यटकों की कार खाई में गिर गई। हादसे के वक्त कार में ड्राइवर समेत दो लोग मौजूद थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, कार सवार पर्यटक दिल्ली से नीलकंठ जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार ऋषिकेश के पास स्थित लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में पहुंची, तभी यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही लक्ष्मण झूला थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

पुलिस ने खाई में गिरे दोनों घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल भेजा। लक्ष्मण झूला थाने के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि यह घटना सुबह 9:30 बजे के आसपास हुई थी। स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि नीलकंठ जा रही एक कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर हेमकांत सेमवाल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने खाई में उतरकर किसी तरह घायलों को कार से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल भेजा।

घायलों की पहचान सुशांत सैनी और पारस सैनी, दोनों दिल्ली के रहने वाले, के रूप में हुई है। घायलों ने पुलिस को बताया कि पहाड़ी मार्ग पर मोड़ का सही अंदाजा न होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई।

डॉक्टरों ने घायलों की हालत को खतरे से बाहर बताया है। वहीं, खाई में गिरी कार को भी बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular