Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीउत्तरकाशी में देर रात फिर महसूस हुए भूकंप के झटके , दहशत...

उत्तरकाशी में देर रात फिर महसूस हुए भूकंप के झटके , दहशत में घरों से बाहर निकले लोग….

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में शनिवार रात 1:40 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 2.5 रिक्टर स्केल मापी गई और इसका केंद्र जिला मुख्यालय के पास मांडों गांव के जंगलों में जमीन से 5 किलोमीटर गहराई पर था।

भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। रात के समय हुए इस भूकंप ने स्थानीय निवासियों को दहशत में डाल दिया, हालांकि, फिलहाल भूकंप से किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि की सूचना नहीं है।

इस घटना के बाद से उत्तरकाशी में भूकंप के लगातार झटकों को लेकर लोगों में भय का माहौल बन गया है। जनवरी और फरवरी माह में अब तक जिले में 10 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं, जिससे यहां के लोग चिंतित हैं और बार-बार भूकंप के झटकों से राहत की उम्मीद कर रहे हैं।

भू-वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तरकाशी क्षेत्र में भूकंप की गतिविधियाँ आम हैं, लेकिन इन लगातार झटकों से स्थानीय निवासियों के मन में असुरक्षा का माहौल बन गया है। स्थानीय प्रशासन और राहत विभाग ने इलाके में स्थिति की निगरानी बनाए रखने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular