Homeराज्यउत्तराखण्डनैनीताल झील में तैरता नजर आया शव , लगातार दूसरे दिन शव...

नैनीताल झील में तैरता नजर आया शव , लगातार दूसरे दिन शव मिलने से पूरे क्षेत्र में फैली सनसनी….

नैनीताल : नैनीझील में लगातार दूसरे दिन शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने पहुंचकर पहचान की।
नैनीताल के मल्लीताल में एन.सी.सी.ट्रेनिंग सेंटर और माँ नैना देवी मंदिर के समीप से किसी व्यक्ति ने सवेरे 7:22 बजे 112 को फोन कर नैनीझील में शव होने की सूचना दी। इसके बाद मल्लिताल कोतवाली टीम एस.एस.आई.दिनेश जोशी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस ने झील में उतराते शव को बाहर निकाला। तलाशी के दौरान व्यक्ति की जेब से ₹4500/= निकले। उनकी पहचान आल सेंटस स्कूल में सफाई कर्मचारी 48-50वर्षीय महेंद्र चौहान के रूप में की गई। उनके शव की स्थिति देखकर बताया गया कि अधेड़ बहुत कम समय पहले ही डूबा होगा। पुलिस शव को चिकित्सकीय जांच के लिए स्थानीय बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल ले गई। अधेड़ के परिजन झील किनारे पहुंचे और पहचान की।
इससे पहले भी शुक्रवार को मल्लीताल के बड़ा बाजार निवासी मनीष साह का शव नैनीझील से उतराता मिला था।
क्या नैनीताल की झील आत्महत्या करने वालों के लिए सुरक्षित ठिकाना है..या पुलिस गश्त नहीं होने का फायदा ऐसे लोग उठा रहे हैं..अब लगातार दूसरे दिन फिर एक शव नैनीझील से निकला है..कल तल्लीताल इलाके में स्थानीय युवक का शव मिला था आज अब मल्लीताल इलाके में एक और शव मिला है। इस व्यक्ति की पहचान महेंद्र चौहान के तौर पर हुई है…स्थानीय लोगों ने सुबह झील में किसी व्यक्ति के शव को तैरता देखा जिसके बाद मल्लीताल कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी गयी..मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को झील से निकला है जिसके बाद पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है..हालांकि मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है मगर सवाल ये उठ रहा है कि लगातार कैसे शव झील से निकल रहे हैं..आपको बतादें की पिछले सालों में सीजन के दौरान नैनीताल में जल पुलिस मौजूद रहती थी लेकिन इस बार जल पुलिस ठंडी सड़क लार है ही नहीं, जिसका फायदा उठाकर लोग झील में कूद रहे हैं और मौत को गले लगा रहे हैं..
बाईट :- डॉ.सुनील कुमार, चिकित्सक।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular