Homeराज्यउत्तराखण्डरुड़की में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: 28 वर्षीय युवक को चाकू से गोदकर...

रुड़की में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: 28 वर्षीय युवक को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट…

रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। हाल्लूमजरा चौक पर 28 वर्षीय युवक को धारदार हथियार से बेरहमी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन देहरादून ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक भगवानपुर तहसील क्षेत्र के गांव निवादा निवासी 28 वर्षीय मुफीद पुत्र मतलूब बाइक से हाल्लूमजरा चौक पर सामान लेने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और पेट पर चाकू से कई वार कर दिए। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। युवक की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से रुड़की के आरोग्यम अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे देहरादून रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया है। वहीं शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावर मुजफ्फरनगर जनपद के रहने वाले बताए जा रहे हैं और मृतक से उनके रिश्तेदारी संबंध होने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। सीओ भगवानपुर सुमित पांडेय ने बताया कि युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular