Homeराज्यउत्तराखण्डप्रदेशभर का भ्रमण करेंगे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विकास कार्यो की करेंगें...

प्रदेशभर का भ्रमण करेंगे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विकास कार्यो की करेंगें समीक्षा…..

देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश के सभी जिलों का भ्रमण कर विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे। वह 11 अक्टूबर को पौड़ी, 13 अक्टूबर को चमोली, 20 अक्टूबर को अल्मोड़ा, 24 अक्टूबर को पिथौरागढ़ व चंपावत और 30 अक्टूबर को ऊधमसिंह नगर के भ्रमण पर रहेंगे। दूसरे चरण में मुख्यमंत्री शेष जनपदों का भ्रमण करेंगे। मंगलवार को भाजपा लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक मुख्यमंत्री आवास में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू के कलस्टर दौरे और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के प्रदेश व्यापी दौरे को लेकर सहमति बनी। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वह अपने दौरे में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे, जिसमें तहसील व विकास खंड स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री घोषणाओं की भी समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री आमजन से मुलाकात कर जनसमस्याओं का भी निस्तारण करेंगे। इस दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विकास कार्यो की प्रगति का फीडबैक प्राप्त करेंगे। उनके दौरे से पहले भाजपा का एक पदाधिकारी संबंधित जनपद में पहुंच जाएगा। बैठक में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे पदयात्रा कार्यक्रम की अंतिम तिथि को 15 अक्टूबर से बढ़ाकर 30 अक्टूबर करने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सरकार की योजनाओं के 26 लाख लाभार्थियों को उनके घरों पर 12 जनवरी यानी स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर दीपक प्रज्जवलित कर सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू 25 अक्टूबर से पांच नवंबर तक पूरे प्रदेश में कलस्टर के अनुसार दौरा करेंगे। 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यक्रम भी तय किए गए। बैठक में महामंत्री संगठन संजय कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, मदन कौशिक, राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल व विधायक खजान दास आदि मौजूद रहे।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments