HomeUncategorizedजब मां ने छोड़ा नवजात को ....तो पिता ने उठाया खौफनाक कदम,...

जब मां ने छोड़ा नवजात को ….तो पिता ने उठाया खौफनाक कदम, और फेसबुक पर लिखा ये मैसेज

navjat विज़न 2020 न्यूज: हरियाणा के रोहतक में एक व्यक्ति ने अपने नवजात बच्चे के सामने ही आत्महत्या कर ली और अपने फेसबुक अकाउंट पर अपने 28 दिन के बेटे भविष्य के नाम लास्ट मैसेज लिखा – ‘मैं मजबूर हूं बेटा’। बताया जा रहा है कि रोहतक निवासी सुनील हुड्डा की शादी करीब एक साल पहले माता दरवाजा की रहने वाली लड़की से हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। वह करीब 28 दिन का है। परिवार में घरेलू अनबन के चलते उसकी पत्नी मायके चली गई और बच्चे को सुनील के पास छोड़ दिया। जिसके बाद सुनील ने आत्महत्या कर ली।  सुनील के परिजनों का कहना है कि नवजात को मां का दूध नसीब नहीं होने से सुनील बेहद परेशान था। इसलिए उसने इतना बड़ा कदम उठाया। सुसाइड नोट में सुनील ने अपनी पत्नी, सास, दादी सास, साली व उसके बहनोई को अपने मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर इनके खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular