HomeUncategorizedअंकिता भंडारी केस से वोट चोरी तक… हरिद्वार में कांग्रेस की न्याय...

अंकिता भंडारी केस से वोट चोरी तक… हरिद्वार में कांग्रेस की न्याय यात्रा, धामी सरकार को घेरा

हरिद्वार : उत्तराखंड में कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही न्याय यात्रा के तहत शुक्रवार को हरिद्वार में वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। हरकी पैड़ी से शुरू हुई यात्रा स्वतंत्रता सेनानी पार्क तक पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध जताया।

यात्रा के दौरान हरक सिंह रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में सरकार मनमाने तरीके से काम कर रही है और जनता के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय, वोट चोरी के आरोप और जनता से किए गए वादों सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतरी है।

हरक सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर सरकार को घेरती रहेगी। उन्होंने संकेत दिया कि जब तक संबंधित मुद्दों पर न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित नहीं होती, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा ने कि न्याय यात्रा के माध्यम से प्रदेशभर में जनता के मुद्दों को उठाया जा रहा है। हरिद्वार में निकली यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular