Homeराज्यउत्तराखण्डनैनीताल में दिलदहलाने वाली वारदात: बहन को वीडियो कॉल कर युवक ने...

नैनीताल में दिलदहलाने वाली वारदात: बहन को वीडियो कॉल कर युवक ने नैनीझील में लगाई छलांग, मौत…

नैनीताल : ठंडी सड़क फासी गधेरा के के समीप समर हाउस के पास नैनीझील में युवक ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त की
नैनीताल में नैनीझील में मल्लीताल निवासी युवक का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे और पोस्टमॉर्टम की तैयारी शुरू कर दी है। लोगों ने बीती रात युवक को फोन पर चिल्लाते सुना था कि वो आत्महत्या करने जा रहा है।

नैनीताल में तल्लीताल के फांसी गधेरा क्षेत्र में पाषाण देवी मंदिर के समीप आज सवेरे मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों को एक शव झील में उतराता मिला। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद ए.एस.आई.सुनील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को शव की तलाशी के दौरान जेब से आधार कार्ड मिला जिसमें उसकी पहचान मल्लीताल के बड़ा बाजार निवासी 45 वर्षीय मनीष के रूप में हुई। पुलिस ने ई-साक्ष्य जुटाने के लिए अपनी जरूरी कार्यवाही करी।
शव को पुलिस ने एम्ब्युलेंस के माध्यम से स्थानीय बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल भिजवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने गुरुवार रात ठंडी सड़क क्षेत्र में अपनी बहन को वीडियो कॉल कर कहा कि वो आत्म हत्या जैसे बड़ा कदम उठाने जा रहा है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular