Homeराज्यउत्तराखण्डचमोली में आफत की बारिश: मलबे के सैलाब में डूबा नारायणबगड़ बाजार...

चमोली में आफत की बारिश: मलबे के सैलाब में डूबा नारायणबगड़ बाजार…

चमोली : जनपद चमोली के विकासखंड नारायण बगड़ क्षेत्र में देर रात हुई अतिवृष्टि के कारण भारी मात्रा में मलबा सड़कों पर आ गया। तेज बहाव के साथ आए मलबे से कई दुकानों में गाद और पत्थर भर गए, जबकि कई वाहन भी इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं।

प्रशासन की निगरानी में जेसीबी मशीनों की मदद से सड़कों से मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी है, ताकि यातायात जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके। साथ ही प्रभावित दुकानों और अन्य नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।बारिश के इस पहले ही दौर में हुई इस घटना ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक आवाजाही से बचने और सतर्क रहने की अपील की है। प्रभावित क्षेत्र में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular